पत्नी का प्रेमी ही निकला पति की प्रेमिका, मुकेश हत्याकांड का खुलासा

मुकेश हत्याकांड का खुलासा

Dhanbad- मुकेश हत्याकांड का खुलासा – धनबाद पुलिस ने मुकेश कुमार पंडित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

पुलिस के दावे के अनुसार व्यवसायी की हत्या की वजह उसकी पत्नी का उसके पति के दोस्त के साथ का प्रेम प्रसंग था.

यह चाहत इतनी गहरी थी कि उसने अपने प्रेमी उज्जवल शर्मा के साथ मिलकर इस हत्याकांड की पटकथा लिख डाली.

दरअसल व्यवसायी मुकेश अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए काफी मशगुल रहता था.

इसके कारण नीलम में एक खालीपन बनता जा रहा था.

वह इस खालीपन को कहीं और से भरने की कोशिश कर रही थी.

पति का दोस्त था उज्जवल 

उज्जवल उसके पति का दोस्त था. अक्सर वह घर पर आया करता था.

इसी बीच उसका झुकाव उज्जवल की ओर बढ़ता गया.

वह रात दिन उसी के सपने देखने लगी.

बात इतनी बढ़ गयी कि अब दोनों को एक दूसरे के जीना मुश्किल लगने लगा. दोनों की रात करवट बदलते गुजरने लगी.

आखिरकार दोनों ने इस कांटे को निकालने का निर्णय ले लिया.

पत्नी का प्रेमी बना पति की प्रेमिका 

बचपन का दोस्त उज्जवल ने बड़े ही शातिर तरीके से मुकेश के खिलाफ सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया.

लड़की बन कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया.

हनी ट्रैप का शिकार बनाया और एक दिन मिलने के बहाने दामोदरपुर स्थित मैदान में बुलाया.

मर्द से औरत बने उज्जवल के प्रेम में फंसा मुकेश नियत समय पर मैदान में आ पहुंचा.

और मौका देख उज्जवल ने मुकेश को गोलियों से छलनी कर दिया. इस हत्या के बाद जिले में काफी बवाब हुआ.

लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये, लेकिन महज 8 दिनों में इस हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने  दोनों प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट- राजकुमार 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...