पति पत्नी और वो

पुलिस की शरण में पीड़ित महिला, गालीबाज पति का वीडियो वायरल

धनबाद : पति-पत्नी और वो – पति और पत्नी के बीच का झगड़ा आपने बहुत सुना होगा,

लेकिन जब किसी मामले में प्रेमिका की एंट्री हो जाती है तो मामला पुलिस-कोर्ट तक पहुंच जाता है.

ऐसा ही मामला धनबाद की है, जहां पति-पत्नी के बीच प्रेमिका की आने से

और गालीबाज पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला अब पुलिस की शरण में है.

वहीं पति का पत्नी और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हो गया है.

पति पत्नी और वो : महिला ने लगाई न्याय की गुहार

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में बुकिंग क्लर्क पद पर कार्यरत एक पति का गैर युवती से अवैध संबंध है.

जिसकी जानकारी उसके पत्नी को मिली तो उसने इसे रोकने की कोशिश की.

लेकिन पति ने उसके साथ मारपीट ही नहीं कि बल्कि घर से भी जबरन बाहर निकाल दिया.

पति का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है.

वहीं खुद के ऊपर मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उक्त

महिला धनबाद सदर थाना पहुंच पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो वायरल

इस बीच महिला के पति अभिषेक सिंह का पुलिस वालों के सामने ही उसके परिजनों के साथ गाली गलौज,

पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हो गया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पारिवारिक मामला बताकर कुछ भी कहने से बच रही है. हालांकि मानवाधिकार से जुड़े कुछ कार्यकर्ता महिला को न्याय दिलाने की कोशिश में जुटे हैं.

पति का युवती से तीन वर्षों से संबंध- पत्नी ने लगाया आरोप

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति धनबाद रेलवे स्टेशन में बुकिंग क्लर्क पद पर है. उनका धनबाद के हीरापुर की एक लड़की के साथ अवैध संबंध पिछले 3 वर्षों से है, जिसकी वजह से उसका जीवन नर्क हो गया है. उसने उक्त युवती को लीगल नोटिस भी किया है बावजूद वह पति-पत्नी के बीच से हट नहीं रही है और उसके पति के द्वारा बार-बार मारपीट एवं प्रताड़ित किया जा रहा है. यहां तक कि उसे अपने घर से भी जबरन बाहर निकाल दिया और उसके मासूम बच्चे के साथ भी मारपीट की गई.

पति पत्नी के बीच प्रेमिका की एंट्री पर पुलिस ने साधी चुप्पी

वहीं गालीबाज पति का जो वीडियो वायरल हुआ है वह 7 सितंबर का बताया जा रहा है. जिसमें कोर्ट के आदेश पर पुलिस महिला को उसके ससुराल लेकर पहुंची है और पुलिस वालों के सामने ही उसका पति महिला एवं उसके परिजन को गाली गलौज करता नजर आ रहा है. पुलिस वालों के साथ भी बदतमीजी से पेश आ रहा है. बावजूद पुलिस पूरे मामले को पारिवारिक बताते हुए कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...