Advertisment

‘यूनियन बजट-2026 भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएगा’

रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में आज यूनियन बजट 2026 का विश्लेषण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने युनियन बजट 2026 पर अपने अपने विचार रखे। प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी श्वेता कुमारी, रोजी परवीन और संजीत कुमार वाणिज्य विभाग से सृष्टि, पुण्य और मुस्कान ने अपने-अपने विचार रखे।

सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा- यूनियन बजट 2026 मे महिलाओं को प्रमुखता दी गई है

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि यूनियन बजट-2026 भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएगा। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि यूनियन बजट 2026 मे महिलाओं को प्रमुखता दी गई है। कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु बधाई दी और उन्होंने कहा कि बजट-2026 शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल नवाचार और युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Radha Govind University 1 22Scope News

कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने बजट 2026 शिक्षा और विकास को मजबूती देने वाला है – कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार

कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने बजट 2026 शिक्षा और विकास को मजबूती देने वाला है। संकायाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि बजट की जानकारी होना सभी छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मो रिज़्वान नूरी ने किए। विभाग के उदय प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को बजट के बारे जानकारी दिए। डॉं रचिता ने झारखंड के संदर्भ मे बजट पर अपने विचार रखी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार केशरी द्वारा किया गया। मौके पर वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, प्रबंधन विभाग के डॉ. प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Radha Govind University 22Scope News

यह भी पढ़े : राधा गोविंद विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, नम आंखों से मां सरस्वती की दी गई विदाई

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...