आउटकम-बेस्ड एजुकेशन व NBA एक्रेडिटेशन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार व ‘ईज ऑफ डूइंग एजुकेशन’ पर जोर

पटना : राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) और राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद (SBTE), बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आज पटना स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी सभागार में राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक एवं अभियंत्रण महाविद्यालयों के लिए आउटकम-बेस्ड एजुकेशन एवं एनबीए एक्रेडिटेशन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को एक्रेडिटेशन प्रक्रिया, मूल्यांकन प्रणाली व गुणवत्ता आश्वासन के मानकों के प्रति व्यावहारिक रूप से तैयार करना था।

कार्यशाला में NBA एक्रेडिटेशन की रूपरेखा, मूल्यांकन पद्धति, वॉशिंगटन एकॉर्ड के तहत अंतरराष्ट्रीय मान्यता

कार्यशाला में एनबीए एक्रेडिटेशन की रूपरेखा, मूल्यांकन पद्धति, वॉशिंगटन एकॉर्ड के तहत अंतरराष्ट्रीय मान्यता, जीएपीसी संस्करण 4.0 और सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट-2024 की तैयारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कोर्स आउटकम, प्रोग्राम आउटकम एवं प्रोग्राम एजुकेशनल ऑब्जेक्टिव्स के आकलन, मूल्यांकन टूल्स के उपयोग व मूल्यांकन के आधार पर पढ़ाई और शिक्षण पद्धति में लगातार सुधार की प्रक्रिया को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित कर प्रत्यायन की आवश्यकताओं को संस्थागत स्तर पर लागू करने पर मार्गदर्शन दिया गया।

Department of Science Technology and Technical Education 1 22Scope News

‘आउटकम-बेस्ड एजुकेशन के माध्यम से पढ़ाई को छात्रों की वास्तविक दक्षताओं और रोजगार-योग्यता से जोड़ा जा रहा है’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सचिव, राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद, बिहार ने कहा कि बिहार के पॉलिटेक्निक संस्थान कौशल आधारित शिक्षा एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आउटकम-बेस्ड एजुकेशन के माध्यम से पढ़ाई को छात्रों की वास्तविक दक्षताओं और रोजगार-योग्यता से जोड़ा जा रहा है, जिससे संस्थानों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।

स्पष्ट निर्धारण से शिक्षण और मूल्यांकन अधिक प्रभावी बनते हैं

प्रो. सुरेश कांत वर्मा, कुलपति, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय ने कहा कि अभियंत्रण महाविद्यालयों में कोर्स आउटकम और प्रोग्राम आउटकम के स्पष्ट निर्धारण से शिक्षण और मूल्यांकन अधिक प्रभावी बनते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थानों को एक्रेडिटेशन की तैयारी के लिए अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट जैसी प्रक्रियाएं सरल और व्यवस्थित हो सकें।

Department of Science Technology and Technical Education 2 22Scope News

NBA एक्रेडिटेशन तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता आश्वासन का भरोसेमंद माध्यम है

अपने संबोधन में प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे, अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड ने कहा कि एनबीए एक्रेडिटेशन तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता आश्वासन का भरोसेमंद माध्यम है। उन्होंने बताया कि इससे संस्थानों की प्रक्रियाएँ सरल होती हैं, जिम्मेदारियाँ स्पष्ट होती हैं और निर्णय प्रणाली अधिक पारदर्शी बनती है। उन्होंने इसे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ईज़ ऑफ डूइंग एजुकेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नवाचार और निरंतर सुधार पर बल दिया।

राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक एवं अभियंत्रण महाविद्यालयों में अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा दी जा रही है – अहमद महमूद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अहमद महमूद ने कहा कि राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक एवं अभियंत्रण महाविद्यालयों में अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा दी जा रही है, जिसका सीधा असर छात्रों के रोजगार और स्वरोज़गार के अवसरों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग एक्रेडिटेशन के माध्यम से तकनीकी संस्थानों में गुणवत्ता आश्वासन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ विभाग के अधीन संचालित सभी सरकारी पॉलिटेक्निक एवं अभियंत्रण महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े : ACAD 2026 : क्वाड प्रैक्टिस राउंड के विजेता चमके, प्रतिस्पर्धी चरण की शुरुआत…

Jamshedpur Firing News: आखिर बातचीत के बहाने युवक को क्यों मारी...

Jamshedpur Firing News: झारखंड के जमशेदपुर में कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी की घटना हुई।...

Jharkhand Voter List Update: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिकायतों का होगा...

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। जानिए निर्वाचन आयोग से...

BTech Admission 2026: JCECEB ने जारी किया काउंसिलिंग शेड्यूल, 6 जुलाई...

झारखंड के सरकारी और मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई-बीटेक एडमिशन 2026 के लिए JCECEB ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 जुलाई से चॉइस...