सदन में शिक्षा मंत्री ने बताया TRE-3 वाले शिक्षकों का कब होगा ट्रांसफर?

पटना : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी तीन फरवरी को सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। आज ही बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर दो बजे बिहार बजट पेश करेंगे। बिहार में टीआरई-3 के तहत बहाल हुए शिक्षकों को ट्रांसफर का इंतजार है। जो शिक्षक घर से दूर हैं वे नजदीक आना चाहते हैं। इसको लेकर सदन में आज शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पूरी जानकारी दी।

TRE-1 के तहत 45,637 व TRE-2 के तहत 28,237 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि टीआरई-1 के तहत 45,637 और टीआरई-2 के तहत 28,237 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। जहां तक टीआरई-3 का सवाल है तो टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षक एक साल प्रोबेशन पर थे। इसके बाद ट्रांसफर हुआ। टीआरई-3 का प्रोबेशन जून-जुलाई में खत्म होगा। इसके बाद इनका स्थानांतरण होगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा- हम लोग दूरी को भी निश्चित रूप से देखेंगे

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हम लोग दूरी को भी निश्चित रूप से देखेंगे। उन्होंने सदन में एक बात और स्पष्ट किया कि बांका का बेलहर है। कैमूर का इलाका है, जमुई के कुछ इलाके हैं, यहां के कम लोगों ने बहाली में क्वालीफाई किया है, तो इन सब जगहों पर भी शिक्षकों को भेजना आवश्यक है।

Mantri Sunil Kumar 1 22Scope News

 

पालीगंज से MLA संदीप सौरव ने कहा- TRE-3 के बाद दो और बहालियां हुई हैं

इस बीच सदन में पालीगंज से विधायक संदीप सौरव ने कहा कि टीआरई-3 के बाद दो और बहालियां हुई हैं। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक, ये दोनों बहालियां हुई हैं। दोनों के ट्रांसफर का विकल्प सरकार ने खोल रखा है। टीआरई-1 और टीआरई-2 का भी है। केवल टीआरई-3 का विकल्प नहीं खुला है और बहाली का एक साल से ज्यादा हो चुका है। इन लोगों को अपने गृह जिले से 300, 400 और 500 किलोमीटर की दूरी पर पोस्टिंग दी गई है। बक्सर के लोगों को पूर्णिया और पूर्णिया के लोगों को रोहतास, इसमें कई महिलाएं भी हैं।

Mantri Sunil Kumar 22Scope News

संदीप सौरव के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा- एक साल होने पर जैसे TRE-1 और TRE-2 का स्थानांतरण हुआ है

सवाल है कि सरकार ने म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प शुरू किया था, लेकिन अचानक से बीच में पोर्टल को क्यों बंद कर दिया गया? उन्होंने कहा कि टीआरई-3 के ट्रांसफर का विकल्प जल्द शुरू हो और एक बार यह बता दिया जाए कि म्यूचुअल ट्रांसफर क्यों बंद कर दिया गया? संदीप सौरव के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एक साल होने पर जैसे टीआरई-1 और टीआरई-2 का स्थानांतरण हुआ है। वैसे ही टीआरई-3 का भी एक साल होने पर हम लोग ट्रांसफर कर देंगे। जहां तक म्यूचुअल ट्रांसफर का सवाल है तो एक समय के लिए पोर्टल खुला था, तो पुन: हम लोग इस पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़े : शपथ लेने के बाद अनंत कुमार सिंह ने कहा- मैं निर्दोष हूं, मुझे इंसाफ मिलेगा…

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...