असम और बंगाल में JMM लड़ेगा विधानसभा चुनाव? सीएम हेमंत के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

Jharkhand: झारखंड में JMM ने गठबंधन के साथ लगातार दो बार सरकार बनाकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कर ली है। अब JMM झारखंड से बाहर भी अपने संगठन को मजबूत करने की राह पर चलने की तैयारी में है। दरअसल इसी साल 2026 में असम और प. बंगाल में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि झामुमो भी इस चुनाव में अफनी उपस्थिति दर्ज करवाने की तैयारी में है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन सीएम हेमंत के असम दौरे और उनके कुछ बयान इस तरफ जरुर इशारा कर रहे हैं।

दुमका में सीएम ने मीडिया से की बातचीत

दरअसल सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दुमका एयरपोर्ट में रांची आने से पहले मीडिया से बातचीत की और इस बातचीत में इशारों में उन्होंने असम और बंगाल चुनाव में झामुमो की भागीदारी पर अपनी बात रखी।

सीएम ने क्या कहा?

बातचीत के दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम से पूछा कि क्या झारखंड की सत्ताधारी पार्टी-झामुमो असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा?

इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, यह तो आने वाले समय में पार्टी स्तर पर तय होगी लेकिन एक बात तो तय है कि आदिवासियों के हक व अधिकार के लिए झामुमो सदैव संघर्ष करता रहा है और आगे भी करेगा।

गुरुजी के वृहद झारखंड के सपने को साकार किया जाएगा

उन्होंने कहा-गुरुजी के वृहत झारखंड के सपनों को साकार किया जाएगा। गुरुजी सदैव देश के उन क्षेत्रों के आदिवासियों से जुड़े थे जहां इनकी आबादी है। कहा कि देश के इन हिस्सों में रहने वाले जनजातीय समाज के लोग भी झामुमो परिवार को जानते हैं।

आदिवासी समुदाय के लोगों को झामुमो पर विश्वास है

उन्होंने आगे यह भी कहा कि असम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। वहां का चाय का व्यवसाय आदिवासियों के कंधे पर है। 100-150 वर्षों से अलग-अलग राज्यों में आदिवासियों को काम लेने के लिए बसा दिया गया, पर वे अपनी मान्यता के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जहां-जहां आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, उन्हें झामुमो पर विश्वास है। अगर हमलोग उनकी आवाज बनने का कोई माध्यम बन सकते हैं तो उसमें कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।

बिहार में नहीं मिल पाया मौका

हालांकि सीएम हेमंत झामुमो को झारखंड से बाहर भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी में हैं लेकिन बीते बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिल पाई थी जिसकी वजह से बिहार में झामुमो चुनाव नहीं लड़ पाई, अब बंगाल में ममता बनर्जी ने भी ऐलान कर दिया कि टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी। अब देखना होगा कि झामुमो असम और बंगाल में चुनावी मैदान में उतरेगी या नहीं।

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...