Nitish Kumar Government: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही नई चीनी मिलों की होगी स्थापना: गन्ना उद्योग मंत्री

Nitish Kumar Government पटना: गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री श्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए राज्य के 25 जिला पदाधिकारियों के पास पत्र भेजकर जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। गन्ना उद्योग मंत्री मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उक्त बातें कहीं।

Nitish Kumar Government

उन्होंने कहा कि राज्य में 9 चीनी मिलें कई वर्षों से बंद है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनी सरकार राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का निर्णय लिया है, ताकि बिहार के लोगों को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध हो सके। इसी को लेकर सात निश्चय में राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।

गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गया जी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारियों को दिया गया है।

Nitish Kumar Government

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी में चीनी मिल की स्थापना सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का जो वादा किया है उसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग कार्य कर रहा है। पांच वर्ष के अंदर सभी नई चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Nitish Kumar Government

गन्ना उद्योग मंत्री श्री कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यरत चीनी मिलों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 427.14 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है, जिसमें किसानों को भुगतेय राशि 1589 करोड़ 69 लाख रुपये के विरुद्ध 1395 करोड़ 38 का भुगतान कर दिया गया है। किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का 87.78 प्रतिशत है। शेष बकाये राशि की भुगतान कराने की कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...