गयाजी में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 17 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
गयाजी : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से राज्य सरकार के दमनकरी नीति व राजस्व विभाग के द्वारा अपने ही निर्णय को कार्यान्वयन नहीं करने सहित विभिन्न 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया।
धरना का नेतृत्व संघ कर रहे अध्यक्ष रितेश कुमार ने अपनी मागों पर कहा कि ग्रेड पे बढ़ाकर 4200 करने, मोर्चा के साथ किए गए समझौता को लागू करने, सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को गृह जिला में जल्द स्थापना किए जाने, राजस्व कर्मी को लैपटॉप ईंधन सहित अन्य सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि विभाग द्वारा 8 महीने बीत जाने के उपरांत भी कोई गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
ये भी पढे : सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी ने कहा- जनतंत्र को इन लोगों ने बना दिया है धनतंत्र
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


