गोपालगंज में कथित तौर पर भू-माफियाओं का तांडव, JCB से पैतृक मकान किया ध्वस्त, 13 पर मामला दर्ज

गोपालगंज : बिहार में सुशासन की सरकार के दावों के बीच भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ईसुवापुर गांव से सामने आया है। जहां कथित तौर पर भू-माफियाओं ने जबरन एक परिवार के पैतृक मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर कब्जा करने का प्रयास किया।

मकान गिराए जाने के दौरान घर में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया

पीड़ित ईसुवापुर गांव निवासी मनोज दुबे का आरोप है कि उनकी पैतृक जमीन, जिस पर वर्षों पुराना मकान बना हुआ था, उसे जबरन गिरा दिया गया। मकान गिराए जाने के दौरान घर में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना की पुलिस और क्षेत्र अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

Gopalganj Atikarman 2 22Scope News

 

पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान आरोपियों व पुलिस के बीच हाथापाई की भी स्थिति उत्पन्न हो गई

बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच हाथापाई की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान तोड़ने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। पीड़ित मनोज दुबे की ओर से कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें सिरिसिया गांव के तकरीबन एक दर्जन लोगों पर आरोप लगाए कि उन लोगों के द्वारा मेरे मकान को तोड़ दिया गया वहीं इस मामले में कुचायकोट थाने में करीब एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मनोज दुबे ने कहा- यह जमीन उनके परदादा-दादाओं द्वारा वर्ष 1950 के दशक में हथुआ राज से ली गई थी

मनोज दुबे ने बताया कि यह जमीन उनके परदादा-दादाओं द्वारा वर्ष 1950 के दशक में हथुआ राज से ली गई थी। और तब से उनका परिवार इस पर काबिज है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष यह दावा कर रहा है कि जमीन उनकी खतियानी है, लेकिन यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपियों ने कानून को हाथ में लेते हुए मकान गिरा दिया, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

Gopalganj Atikarman 3 22Scope News

आरोपियों के दावे में सच्चाई होती तो वे न्यायालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करते, न कि जबरन घर गिराकर कब्जा करते – पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि आरोपियों के दावे में सच्चाई होती तो वे न्यायालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करते, न कि जबरन घर गिराकर कब्जा करते। घटना के बाद से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। मनोज दुबे ने यह भी बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य एनआरआई हैं और विदेशों में नौकरी करते हैं। इसी का नाजायज फायदा उठाकर कथित भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर मोटी रकम में बेचने की साजिश रची है।

इस घटना के बाद से हम लोग काफी भयभीत है – आरोपी मनोज दुबे

फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी मनोज दुबे का कहना है कि इस घटना के बाद से हमलोग काफी भयभीत है। कभी भी हमारे और हमारे परिवार के लोगों के साथ कोई ना कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए मुझे कुचायकोट थाना प्रशासन गोपालगंज जिला प्रशासन और बिहार सरकार से हमारे और हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

Gopalganj Atikarman 22Scope News

यह भी पढ़े : चर्चा में गोपालगंज के एक युवा लेखिका अमृता सागर की पुस्तक ‘द वेट ऑफ अनसेंट लेटर्स’…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...