शहरी इलाके में खंडहरनुमा मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

नालंदा : बिहारशरीफ के शहरी इलाके के खंडहरनुमा मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी गली का है। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की नजर जब गुरुवार की सुबह खंडहरनुमा मकान के अंदर पड़े शव पर गई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खंडहरनुमा मकान के एक हिस्से में नशीला पदार्थ का सामान पड़ा हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुखे नशे ने युवक की जान ले ली है। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्ले वासी ने बताया कि खंडहर नुमा मकान में हमेशा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशा करने के लिए हमेशा नशेड़ियों की भीड़ जुटती है।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शव की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं पहचान हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थाना एवं सोशल मीडिया का सहारा शव की पहचान के लिए ली जा रही है। खण्डहर नुमा मकान से नशीले पदार्थ के रैपर आदि बरामद की गई है। शव के पहचान होने के उपरांत ही विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े : नालंदा में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे पत्रकार को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...