Advertisment

ईंख से लदी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, जीवित अवस्था में बाहर निकला बच्चा

बेतिया : बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ईंख से लदी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि पास में खेल रहा एक बच्चा ईंख के भारी ढेर के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों को लगा कि शायद बच्चे की जान चली गई है। दिल दहला देने वाला मंजर देख ग्रामीण शव निकालने की मंशा से दौड़ पड़े। लेकिन जब ईंख हटाई गई, तो सामने आया दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं था। ईंख के नीचे दबा बच्चा जीवित अवस्था में बाहर निकला।

यह दृश्य देख ग्रामीणों की आंखों में राहत के आंसू आ गए

आपको बता दें कि यह दृश्य देख ग्रामीणों की आंखों में राहत के आंसू आ गए। बिना देर किए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज की व्यवस्था की। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस हादसे में सबसे बड़ी बात यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और इंसानियत ने एक मासूम की जान बचा ली। अगर कुछ पल की भी देरी होती तो यह हादसा बड़े मातम में बदल सकता था।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...