Ranchi Hit and Run Case: कचहरी चौक विवाद के बाद 11 राउंड फायरिंग, एक आरोपी घायल

Ranchi Hit and Run Case: रांची के कचहरी चौक पर किन्नरों और युवकों के विवाद ने लिया हिंसक रूप। पुलिस फायरिंग में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार।


Ranchi Hit and Run Case रांची:रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौक के पास सोमवार देर रात हुआ विवाद हिंसक झड़प और हिट एंड रन केस में बदल गया। दो युवकों और किन्नरों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट, वाहन से कुचलने और अपहरण तक पहुंच गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान 11 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

Ranchi Hit and Run Case: कचहरी चौक पर विवाद से शुरू हुआ घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे कचहरी चौक के समीप गली में एक बोलेरो वाहन में दो युवक किन्नरों के साथ शराब पी रहे थे। किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपियों ने किन्नरों को वाहन से उतार कर मारपीट की।

आरोप है कि बोलेरो को दो-तीन बार आगे-पीछे कर एक किन्नर को कुचलने की कोशिश की गयी, जिससे उसका पैर टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गयी और वाहन से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया गया।


Key Highlights

  • कचहरी चौक पर देर रात विवाद ने लिया हिंसक रूप

  • किन्नरों और युवकों के बीच मारपीट, वाहन से कुचलने का आरोप

  • घायल युवक को अगवा कर भागे आरोपी

  • पुलिस ने 11 राउंड फायरिंग की, एक आरोपी घायल

  • दो आरोपी गिरफ्तार, एफएसएल ने की बैलिस्टिक जांच


Ranchi Hit and Run Case: घायल युवक को अगवा कर भागे आरोपी

घटनाक्रम के दौरान बंटी नामक युवक को कथित रूप से वाहन से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और वहां से भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू किया।

पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन को दो बार टक्कर मारी और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान अंगरक्षक हवलदार प्रमोद भगत घायल हो गए।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने 11 राउंड फायरिंग की। एक गोली आरोपी इश्तियाक अंसारी 25 वर्ष को लगी। दूसरा आरोपी मुरफान अंसारी है। दोनों नगड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Ranchi Hit and Run Case: सिटी एसपी का बयान और आगे की कार्रवाई

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि घायल आरोपी को पहले सदर अस्पताल और बाद में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 7:30 बजे दोनों आरोपियों को रिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन बरामद कर लिया है। वाहन में सात गोलियों के निशान मिले हैं।

घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर बैलिस्टिक जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामला अपहरण और मारपीट को लेकर तथा दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...