सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: Cyber Security जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सतर्कता पर जोर

Cyber Security: बोकारो में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित। आईजी और एसपी ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक व ओटीपी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।


Cyber Security बोकारो: बोकारो में सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस, कांड्रा चास के सभागार में साइबर सुरक्षा विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

Cyber Security: Guru Gobind Singh Educational Society’s Technical Campus में हुआ आयोजन

कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी लिली कुजूर, संस्थान के प्रतिनिधि तरसेम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार और पल्लवी प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Key Highlights

  • सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर बोकारो में जागरूकता कार्यशाला

  • ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी से बचने की अपील

  • प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति

  • साइबर सुरक्षा पर विस्तृत प्रस्तुति

  • सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर


Cyber Security: डिजिटल युग में सतर्कता की आवश्यकता

आईजी ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों में भी तेजी आई है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और केवाईसी धोखाधड़ी से बचने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से दूरी बनाकर रखें।

उप विकास आयुक्त ने डिजिटल सशक्तिकरण के साथ साइबर सुरक्षा को अनिवार्य बताते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित डिजिटल समाज की नींव रखते हैं।

Cyber Security: सामूहिक प्रयास से सुरक्षित डिजिटल भविष्य

कार्यक्रम के दौरान प्रो. स्मिता किशोर ने साइबर सिक्योरिटी पर प्रस्तुति दी और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

अंत में प्रशासन, पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित डिजिटल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन और मंच समन्वय में प्रो. रोहित वर्मा, प्रो. रश्मि ठाकुर, प्रो. हुसैन अंसारी, प्रो. शाहनाज़ फरहीन, डॉ. शफाक़ रहमत, डॉ. वैभव गुप्ता और प्रो. सुमित कुमार की अहम भूमिका रही।

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img