मंत्री संजय कुमार ने कहा- CM के नेतृत्व में सासामुसा चीनी मिल के संचालन हेतु विभाग प्रतिबद्ध

पटना : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सासामुसा चीनी मिल के पुनः संचालन के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल को जल्द चालू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। मंत्री कुमार ने यह बातें शनिवार को बामेती में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।

सरकार ने बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना करने का निर्णय लिया है – मंत्री संजय कुमार

इसके पूर्व उन्होंने अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार, ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त इखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम और डॉ. एके मल्ल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार ने बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है जो लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से गन्ना की खेती को बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना खेती विस्तार करने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

Minister Sanjay Kumar 1 22Scope News

पहले देश में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन बिहार में होता था, लेकिन धीरे धीरे कम हो गया – अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार

उन्होंने कहा कि विभाग किसानों के उन्नति के लिए दिन रात कार्य कर रहा है। गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान लाभान्वित होंगे तभी चीनी मिलें चलेंगी। नई चीनी मिलों को लगाने के लिए 25 जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। आप सभी लोग मिलकर इसमें सहयोग करें। अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार ने कहा कि पहले देश में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन बिहार में होता था, लेकिन धीरे-धीरे कम हो गया। बिहार के उस गौरव को वापस लाने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अपर मुख्य सचिव ने कहा- जो किसान पात्र होंगे उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि बंद मिलों को खोलना है और नई मिले लगानी है। इसमें सभी को मिलकर टीम भावना से कार्य करना होगा तभी हम लोग लक्ष्य हासिल करेंगे। इसलिए गन्ना की खेती को विस्तार करना है ताकि चीनी मिलों को भरपूर गन्ना मिल सके। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो किसान पात्र होंगे उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि किसान अपनी क्षमता को पहचाने और नई ऊर्जा के साथ बेहतर कार्य करें, ताकि राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य हो सके। चीनी उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में ले जाना है। इसके लिए सभी को प्रयास करना पड़ेगा।

Minister Sanjay Kumar 22Scope News

जलजमाव वाले क्षेत्रों में उत्तम किस्म के बीज लगाएं और उर्वरक का प्रयोग जरूरत के हिसाब से करें – वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम

उन्होंने राज्य सरकार के सभी योजनाओं को घरातल पर उतारने की अपील की। वहीं वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम ने कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में उत्तम किस्म के बीज लगाएं और उर्वरक का प्रयोग जरूरत के हिसाब से करें। वैज्ञानिक डॉ एके मल्ल ने गन्ने की खेती को उद्यमिता से जोड़ने की बात कही । इस मौके पर बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से आए किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सहायक ईखायुक्त वेदव्रत ने किया।

यह भी पढ़े : पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में 3 दिवसीय कृषि मेले का आयोजन, सम्राट चौधरी ने कहा- मोतिहारी में बनेगा एयरपोर्ट, चीनी मिल होगा चालू…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img