पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में 3 दिवसीय कृषि मेले का आयोजन, सम्राट ने कहा- मोतिहारी में बनेगा एयरपोर्ट, चीनी मिल होगा चालू

मोतिहारी : मोतिहारी के पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं बीजेपी सांसद राधमोहन सिंह पहुंचे। सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

बिहार में अपराधियों की कोई जगह नहीं – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को ललकारते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का कोई जगह नहीं है। इसलिए वो नेपाल के तराई में चले जाएं अन्यथा उन्हें कहीं और पंहुचा दिया जाएगा। क्योंकि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां अब अपराध नहीं उद्योग लगेगा। सरकार इसके लिए कदम आगे बढ़ा चुकी है। सम्राट ने विकास की बात को रखते हुए मोतिहारी के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब मोतिहारी में भी एयरपोर्ट बनेगा और चकिया मोतिहारी में दोनों चीनी मिल चालू किया जाएगा।

Samrat Motihari 1 1 22Scope News

NDA सरकार बिहार के किसानों के कल्याण, आय वृद्धि, आधुनिक तकनीक व आत्मनिर्भर कृषि के लिए संकल्पित है – सम्राट

सम्राट चौधरी ने मोतिहारी के पिपरा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह बागवानी एवं पशु मेला कार्यक्रम में सहभागिता कर किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के साथ आधुनिक कृषि, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न, ड्रोन तकनीक एवं जलवायु-अनुकूल खेती पर विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद राधा मोहन सिंह समेत जनप्रतिनिधिगण और सम्मानित नेतागण मौजूद रहें। सम्राट ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के किसानों के कल्याण, आय वृद्धि, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर कृषि के लिए संकल्पित है।

Samrat Motihari 2 22Scope News

तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलकर बताया था कि बिहार के मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं – मंत्री रामकृपाल यादव

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी राज्यपाल से मिलकर बताया था कि बिहार के मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं। इसको लेकर रामकृपाल ने कहा कि कहा कि नेता प्रतिपक्ष तो अपना काम कर ही नहीं रहे हैं उल्टे जनता को दिग्भर्मित कर रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बिहार आगे बढ़ रहा है। कृषि मंत्री ने भारत अमेरिका टैरिफ डील पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए काफी सोचते हैं। इसलिए भारत- अमेरिका के बीच बिना झुके टैरिफ डील किया है। यह डील किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

Ramkripal Yadav 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...