इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो-2026 : दुनिया देखेगी तकनीक के क्षेत्र में बिहार का उभरता हुआ रूप

दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को शुरू हुए दुनिया की सबसे बड़ी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो-2026 में बिहार के इनोवेटर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुडी दुनिया की बड़ी कंपनियों से रूबरू हो रहे हैं। इस समिट में बिहार सरकार के साथ दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के अलावा आईआईटी, पटना के साथ समझौता पत्र (Mou) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

5 दिवसीय समिट में 100 से भी अधिक टेक कंपनियां के CEO के साथ 135 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं

इस पांच दिवसीय समिट में 100 से भी अधिक टेक कंपनियां के सीईओ के साथ 135 से भी अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इतना ही नहीं, 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक देशों के मंत्रीगण इस समिट में शिरकत कर रहे हैं। बिहार सरकार ने पिछले दिनों बिहार जीसीसी पॉलिसी, 2026 और बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी, 2026 को अपनी मंजूरी दी है। ताकि बिहार पूर्वोत्तर भारत के टेक हब के रूप में दुनिया में अपनी नई पहचान स्थापित कर सके।

India AI Impact Summit Expo 1 22Scope News

बिहार को पूर्वोत्तर भारत का टेक हब बनाने के लिए बिहार सरकार ने कई बड़ी पहल की है

बिहार को पूर्वोत्तर भारत का टेक हब बनाने के लिए बिहार सरकार ने कई बड़ी पहल की है जिसमें बिहार एआई मिशन के अंतर्गत मेगा एआई कोर ऑफ इंजीनियरिंग की घोषणा, उद्योग साझेदार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर, शैक्षणिक साझेदार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर, प्रमुख निवेशकों के साथ निवेश आशय पत्र पर हस्ताक्षर, राज्य नीतियों का अनावरण, बिहार जीसीसी नीति 2026, बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026 का अनावरण और आईआईटी पटना में अनुसंधान पार्क की स्थापना आदि शामिल हैं।

एक्सपो केवल नवाचारों के प्रदर्शन को लेकर नहीं है बल्कि यह भारत के भविष्य को लेकर विकास के नए रास्ते बनाएगा – मंत्री श्रेयसी सिंह

बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मैं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया इकोसिस्टम को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने बिहार को यह राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया है, जो प्रौद्योगिकी, नीति और विकास का एक संगम है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो केवल नवाचारों के प्रदर्शन को लेकर नहीं है बल्कि यह भारत के भविष्य को लेकर विकास के नए रास्ते बनाएगा। बिहार को यहां एक दर्शक के रूप में नहीं, बल्कि नेतृत्व करने के लिए तैयार राज्य के रूप में खड़े होने का अवसर मिल रहा है।

India AI Impact Summit Expo 2026 22Scope News

बिहार भी पूर्वोत्तर भारत में टेक हब के रूप में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है – सचिव अभय कुमार सिंह

बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह भारत एआई के क्षेत्र में ग्लोबल एजेंडा सेटर के रूप में उभर रहा है, वैसे ही बिहार भी पूर्वोत्तर भारत में टेक हब के रूप में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार जीसीसी नीति, सेमी कंडक्टर नीति और अपनी आईटी नीति को लेकर आया है, उससे दुनिया भर की टेक कंपनियों की रुचि बिहार में बढ़ने लगी है।

बिहार पैवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे

इस समिट में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। इस मौके पर बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ-साथ बिहार के कई सांसदों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी मौजूदगी होने वाली है। बता दें कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में बिहार पैवेलियन को भारत मंडपम के हॉल-5-एफ में स्टाल संख्या-8 और 12 में स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़े : ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो-2026’ : पूर्वोत्तर भारत में IT हब के रूप में विकसित होगा बिहार…

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...