Barkatha: जनसम्पर्क कार्यालय,Hazaribagh के दिशा निर्देश द्वारा “समाज में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध रोकथाम /मानध सेवा पोर्टल एवं मिशन वात्सल्य योजना में वर्णित बच्चों की उत्तरजीविता,विकास संरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित करने तथा बाल-विवाह एवं बाल हिंसा को रोकने हेतू एक दिवसीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन डिग्री कालेज,Barkatha के सेमिनार भवन में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे बढ़ते अमानवीय कार्यों के रोकथाम,युवाओं में नशा मुक्त करने की प्रेरणा आदि पर कार्यशाला में वक्ताओं ने दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति सहित अन्य योजनाओं को वीडियो विजुवल के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच दिखाया गया।
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व वक्ता बटेश्वर प्रसाद मेहता,गुरुकुल कोचिंग संस्थान के निर्देशक सह शिक्षाविद जेपी जैन,डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बलदेव राम,जिला जनसंपर्क विभाग के एसमपीओ मोनिका भारती,तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित गुप्ता,पत्रकार सह साहित्याचार्य बाबा पीयूष पाण्डेय,डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमर पाण्डेय,मनोज पूरी सहित डिग्री महाविद्यालय सूर्यकुण्ड बरकट्ठा के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Highlights


