गयाजी, दरभंगा और भागलपुर में भी खुलेंगे कामकाजी महिला छात्रावास

पटना : पटना के आईएएस कॉलोनी रूपसपुर में कामकाजी महिलओं के लिए बुधवार को छात्रावास (आकांक्षा) का शुभारंभ किया गया। मुजफ्फरपुर व पटना के बाद अब गयाजी, दरभंगा और भागलपुर में भी ऐसे ही छात्रावास खोलने की योजना है। इसका संचालन महिला बाल विकास निगम के तहत किया जाता है। इसमें 50 महिलाओं के रहने की सुविधा है। छात्रावास में अधीक्षक, सहायक अधीक्षक व रसोइया समेत अन्य आवश्यक कर्मी भी मौजूद होंगे।

यह पहल मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है – विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी

इस मौके पर विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है। सुरक्षित आवास मिलने से महिलाएं बिना किसी भय के नौकरी कर सकेंगी और उनकी आत्मनिर्भरता की राह और आसान होगी। साथ ही यह कदम राजधानी समेत अन्य जगहों पर महिला सुरक्षा और सामाजिक भरोसे को भी मजबूत करेगा। यह छात्रावास विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जो अकेले रहकर सरकारी या अन्य तरह की नौकरी कर रही हैं।

Womens Hostel 3 1 22Scope News

सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा- ‘अपना घर’ की तर्ज पर तैयार की गई इस छात्रावासो में उन्हीं महिला को रखा जाएगा

उन्होंने कहा कि ‘अपना घर’ की तर्ज पर तैयार की गई इस छात्रावासो में उन्हीं महिला को रखा जाएगा जिनकी मासिक आय अधिकतम 75 हजार रुपए प्रति है। इसकी क्षमता 50 बेड की है। छात्रावास में रहने के लिए महिलाओं को किसी तरह का कोई किराया नहीं देना होगा। उन्हें केवल भोजन का खर्च उठाना होगा, जो तीन हजार रुपए प्रति माह है। यहां बेड, लॉकर, टेबल, कुर्सी, 24 घंटे सीसी टीवी की निगरानी, बिजली, शुद्ध पीने का पानी के लिए आरओ, मनोरंजन के लिए टीवी व मुफ्त में वाई-फाई आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस चार मंजिले छात्रावास में प्रतेक तल पर दो किचन मौजूद है, जिसे महिलाएं जरुरत के मुताबिक उपयोग कर सकती है।

Womens Hostel 2 22Scope News

ऑनलाई आवेदन के बाद होगा चयन

इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकती है। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवासन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिला को जिले में कार्यरत होने से संबंधित दस्तावेज, पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र पे-स्लिप, स्थानीय अभिभावक का पूर्ण विवरण, दिव्यंगता की स्तिथि में संबंधित प्रमाणपत्र आदि देना अनिवार्य होगा।

Womens Hostel 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिविल सेवा कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...