साहिबगंज से अगवा हुई 3 नाबालिग को रेल पुलिस ने किया बरामद

जमालपुर (मुंगेर) : रेल जिला जमालपुर के एस्कॉर्ट पार्टी के टीम ने अभयपुर स्टेशन समीप से चार नाबालिग लड़का एवं लड़की को हावड़ा जयनगर ट्रेन से बरामद किया है। बरामद हुए चार नाबालिग लड़का एवं लड़की के बारे में जानकारी देते रेल एसपी विद्यासागर ने बताया कि जयनगर हावड़ा ट्रेन में एस्कॉर्ट टीम ने शक के आधार पर चार नाबालिग लड़का एवं लड़की से जनरल डिब्बे बरामद किया। बरामद नाबालिग से पूछताछ के क्रम में पता चला कि सभी का अपहरण पिछले 20 फरवरी को साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र से हुआ था। जिसका प्राथमिक राजमहल थाना में दर्ज किया गया है।

अपहरण मामले की जानकारी राजमहल थाना को दी गई – रेल SP विद्यासागर

रेल एसपी विद्यासागर ने यह भी बताया कि अपहरण मामले की जानकारी राजमहल थाना को दी गई। वहां आए पदाधिकारी ओम प्रकाश से पता चला कि तीन नाबालिक जिसमें दो लड़की एवं एक लड़का के विरुद्ध अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। बरामद तीनों नाबालिक को लिखित तौर पर रेल पुलिस जमालपुर ने राजमहल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं एक अन्य नाबालिग लड़की को उनके परिजन के साथ घर भेजा गया। इधर, रेल एसपी ने यह भी बताया कि ट्रेन में कर रहे स्कॉट पार्टी को इस कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Munger Police 22Scope News

यह भी पढ़े : SP की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी नंबर से बातचीत का खुलासा, +92 कोड से चैट…

केएम राज की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...