Advertisement
Advertisement

गोड्डा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं विधायक दीपिका पांडे सिंह

यज्ञ से आती है सकारात्मक ऊर्जा- दीपिका पांडे सिंह

गोड्डा : गोड्डा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं विधायक दीपिका पांडे सिंह- जिले के

ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्धी सिमानपुर गांव में बजरंगबली के

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया.

इस यज्ञ में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह शामिल हुईं.

कलश शोभा यात्रा में विधायक सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भी भाग लिया.

इस नौ दिवसीय कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर जल यात्रा निकालीं.

कलश यात्रा में शामिल विधायक दीपिका पांडे सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से सकारात्मक ऊर्जा आती है. लोगों के मन में विचारधारा को बदलती है, और हमारा ध्यान भी पूजा-पाठ के कार्यक्रम की ओर आकर्षित होता है.

विधायक ने कहा कि यज्ञ लोगों को तामसी भोजन से दूर रखती है. इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज में परिवर्तन आता है, और लोगों का विचार शुद्ध रहता है. उन्होंने कहा कि नंगे पांव माथे पर कलश लेकर जय श्री राम, जय श्री कृष्ण का जयकारा लगाने का अलग ही अनुभूति हुई. यज्ञ पूजन में भक्ति गीतों व गायत्री मंत्रोच्चार से महागामा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

जैन संतों का चतुर्मास कार्यक्रम संपन्न, महायज्ञ का आयोजन

रिपोर्ट : प्रिंस

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...