गोपालगंज में स्कूल परिसर में घुसे असामाजिक तत्व, शिक्षकों से मारपीट, छात्रों का सड़क पर धरना

गोपालगंज : बिहार में सुशासन की सरकार है। बिहार पुलिस की हर गतिविधि पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पैनी नजर है। लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी बिहार में हो रही है। जिससे यह तो साफ हो जा रहा है कि बिहार में ना तो बिहार सरकार के पुलिस का डर और ना ही बिहार सरकार के कानून का भय असामाजिक तत्व और अपराधियों के बीच में है।

ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है

ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है। गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा हाई स्कूल में इन दिनों पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो गया है। विद्यालय के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के आसपास कुछ युवकों द्वारा बच्चियों के साथ छेड़खानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं, वहीं विरोध करने पर छात्रों के साथ मारपीट भी की जाती है। मामला तब और गंभीर हो गया जब विरोध के बाद कुछ असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुस आए और कार्यालय में प्रवेश कर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की।

Gopalganj Marpeet 1 22Scope News

आक्रोशित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया

इस घटना से आक्रोशित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों की बात सुनी। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विद्यालय खुलने और बंद होने के समय विशेष रूप से गश्ती बढ़ाई जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही स्कूल परिसर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से कुछ लोगों को स्कूल में घुसकर शिक्षकों के साथ बदसलूकी और मारपीट करते देखा जा सकता है।

Gopalganj Marpeet 2 22Scope News

CCTV फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी व गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी – पुलिस

पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय परिसर के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले और माहौल खराब करने वाले तत्वों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Gopalganj Marpeet 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में पथराव…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...