6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के पास मिला शव, संचालक फरार

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित एक आवासीय स्कूल में छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव स्कूल परिसर में शौचालय के पास पाइप से बंधा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि घटना के बाद स्कूल संचालक के फरार होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Health Department Add 22Scope News

घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित जेडी पब्लिक स्कूल की है

घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित जेडी पब्लिक स्कूल की है। मृतक छात्र की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड संख्या-10 निवासी रामानंद यादव के छह वर्षीय पुत्र आनंद प्रेम के रूप में हुई है। आनंद प्रेम यूकेजी का छात्र था और पिछले करीब छह महीने से स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

Madhepura Maut 1 22Scope News

छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

रविवार सुबह छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या कर उसके शव को शौचालय के पास पाइप से बांध दिया गया। मृतक की दादी ने कहा कि घटना के बाद स्कूल संचालक ने शव को उनके घर पहुंचाया, जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

Madhepura Maut 3 22Scope News

मामले को और रहस्यमय बनाते हुए स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने दावा किया कि देर रात दो अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में आए थे

मामले को और रहस्यमय बनाते हुए स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने दावा किया कि शनिवार की देर रात दो अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में आए थे। उनका आरोप है कि उन लोगों ने आनंद प्रेम के गले में रस्सी बांधी और उसे शौचालय के पास छोड़कर स्कूल के पीछे की ओर से भाग गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

Madhepura Maut 2 22Scope News

SP संदीप कुमार सिंह ने खुद कमान संभाल कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है

स्थानीय लोगों के अनुसार, जेडी पब्लिक स्कूल पिछले करीब पांच वर्षों से संचालित हो रहा है। घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है। संचालक के अचानक गायब हो जाने से मामले में संदेह और गहरा गया है।सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस और मधेपुरा एसपी संदीप कुमार सिंह ने खुद कमान संभाल कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है ।

Madhepura Maut 22Scope News

पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है – मुरलीगंज SHO नूरुल हक

वहीं मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक आवासीय स्कूल में छह साल के मासूम की संदिग्ध मौत और उसके बाद स्कूल संचालक के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आ सके।

Madhepura Maut 4 22Scope News

यह भी पढ़े : जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब माफिया को दबोचा

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...