Lohardaga: लोहरदगा जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। कृषि बाजार समिति प्रांगण में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की गई, जिसके साथ ही परिणाम भी आने लगे हैं। Lohardaga अब तक वार्ड संख्या 1 से 12 तक के वार्ड पार्षदों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतगणना अभी जारी है।
वार्ड संख्या 1 से 12 तक में इन प्रत्याशियों ने जीता रण
वार्ड 1 गुलनाज परवीन
वार्ड 2 माहे तलत
वार्ड 3 रिफत तबसुम
वार्ड 4 दीप्ति राय
वार्ड 5 अजय उरांव
वार्ड 6 सुगो देवी
वार्ड 7 अन्या राज
वार्ड 8 अविनाश कौर
वार्ड 9 अब्दुल बारिश
वार्ड 10 इशरत प्रवीण
वार्ड 11 वारिश अंसारी
वार्ड 12 अब्दुल कादिर उर्फ़ छोटू
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए हैं
मतगणना को लेकर Lohardaga जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वज्रगृह और मतगणना स्थल पर आईआरबी जवानों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
23 वार्ड पार्षद और 1 अध्यक्ष पद के लिए की जी रही मतगणना
नगर परिषद में कुल 23 वार्ड पार्षद और 1 अध्यक्ष पद के लिए मतगणना की जा रही है। इसके लिए 24 टेबल बनाए गए हैं और दो चरणों में मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मतगणना केंद्र पर राजनीतिक दलों की भी पैनी नजर बनी हुई है। भाजपा और कांग्रेस के ऑब्जर्वर लगातार मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
Highlights


