Dhanbad में आज भी मतों की गिनती जारी है। हालांकि कई वार्डों के नतीजे बीते कल ही जारी कर दिए गए हैं लेकिन मेयर पद पर फैसला आज आएगा। मेयर पद के लिए मतों की गिनती जारी है और Sanjeev Singh तीसरे राउंड की गिनती में भी आगे चल रहे हैं।
बता दें मेयर प्रत्याशी Sanjeev Singh लगातार बढ़त बनाए हुए है, संजीव सिंह 12584 मत से आगे हैं। दूसरे स्थान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल तीसरे नंबर पर भाजपा समर्पित प्रत्याशी संजीव कुमार चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम बरकरार हैं।
मेयर पद के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती के बाद आया तीसरे राउंड का परिणाम
Sanjeev Singh – 12584
तीन राउंड मिलाकर कुलमत – 40883
झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल – 9865
तीन राउंड मिलाकर कुलमत – 28298
भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार – 6093
कांग्रेस समर्थित शमसेर आलम – 11366
इंदु देवी — 1979
Jlkm समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रकाश कुमार — 2115


