युद्ध संकट में फंसे प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत,Bihar सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Patna: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच Bihar सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने दिल्ली स्थित Bihar भवन के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर- 7217788114 जारी किया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

प्रवासी बिहारियों को मिलेगी त्वरित मदद

हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए दीपक आनन्द ने कहा कि Bihar सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24×7 इसकी निगरानी रख रही है और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

संकट की घड़ी में बिहार सरकार का साथ

दीपक आनंद ने यह भी कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऐसे प्रवासियों के परिजनों से भी अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वे इस हेल्पलाइन का उपयोग करें।

सुरक्षा, सम्मान और सहायता का भरोसा

बिहार सरकार का मानना है कि संकट की इस घड़ी में ऐसी पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देती है, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों के बीच विश्वास भी मजबूत करती है। बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासियों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img