GIVE TO GAIN के संदेश के साथ CCL में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रेरणादायी आयोजन

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL ) के जवाहरनगर क्लब, रांची में “Give to Gain” थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीसीएल परिवार से कार्यक्रम में श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हंजूरा की दमदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत BMI एवं बोन डेंसिटी टेस्ट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसका आयोजन WIPS के तत्वावधान में गांधीनगर अस्पताल, CCL रांची द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बहुत सारे प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हंजूरा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अल्पना अदिति की गणेश वंदना के साथ हुआ

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सुश्री अल्पना अदिति की गणेश वंदना के साथ हुआ। WIPS CCL की समन्वयक सुश्री बीवा उरांव, महाप्रंधक प्रणाली, सीसीएल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि श्रीमती कविता गुप्ता, महाप्रंधक एचआर, सीसीएल ने भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। WIPS CCL की अध्यक्षा एवं जीएम (ईएंडएम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में WIPS की कार्ययोजनाओं को सभी से साझा किया।

कार्यक्रम में विशेष लघु फ़िल्म “हमारी बिंदा” का अवलोकन किया गया

अवसर विशेष पर सीसी एंड पीआर विभाग के द्वारा बनाई गई एक विशेष लघु फ़िल्म “हमारी बिंदा” का अवलोकन किया गया, जिसमे सुश्री बिंदा कुमारी, प्यून, सीसीएल द्वारा अपने पिता की मृत्यु के पश्चात जिस तरह उन्होंने अपने तीन बहनों एवं भाई का लालन पोषण, पढ़ाई एवं उनकी शादी करा कर ना सिर्फ सभी के घरों को बसाया, बल्कि सीसीएल के बी एंड के क्षेत्र एवं सीएसआर विभाग, HQ अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से कुशल कोल योद्धा का रोल भी निभाया। फ़िल्म में उनके द्वारा उनके ग्राम मनातू में निर्मित मंदिर के सामाजिक पहलू को भी उजागर किया गया जिसे सभी लोगो द्वारा सुश्री बिंदा की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सराहा गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं : प्रो. रश्मि वर्मा, मास कॉम विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, श्रीमती मोनिका गुंजन आर्या, जर्नो एक्टिविस्ट व संस्थापक पालो ना और श्रीमती जयश्री देवी इंदवार, स्तंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा व सोहराई पेंटिंग आर्टिस्ट ने अपने प्रेरक विचार साझा किए और सीसीएल की महिला कार्यबल को राष्ट्र निर्माण एवं ऊर्जा सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। सभी वक्ताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सभी को सीसीएल के अचीवमेंट व परफॉरमेंस पर तथ्यात्मक पीपीटी प्रस्तुति भी दिखाई गई जिसे सभी के द्वारा बहुत सराहा गया।

कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया

कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इनमें मनमोहक आदिवासी/स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा एवं श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा सुमधुर गीत, पूजा प्रसाद का वाद्य यंत्र वादन, पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ. सांवली और सुरभि भगत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस विशेष अवसर पर कंपनी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती कविता गुप्ता (जीएम, एचआर/एनईई) के धन्यवाद ज्ञापन और सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ हुआ।

CCL अपनी नारी शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को सलाम करता है, जो हर दिन प्रगति और ऊर्जा की नई मिसाल कायम कर रही हैं एवं ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में कदम बढ़ा रही है।

Saffrn

Trending News

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...

Dhanbad Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर व्यवसायी से लाखों...

 धनबाद के लोयाबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार, व्यवसायी से 4 लाख की ठगी, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कीDhanbad...

Dog Attack News: आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे...

धनबाद के गोनोडी ओपी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के बच्चे की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप, मुआवजे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img