मोबाइल पर पत्नी से बात करना SIRB के जवान को पड़ा भारी, छत से गिर कर हुई मौत

चतरा : मोबाइल पर पत्नी से बात करना SIRB के जवान को पड़ा भारी, छत से गिर कर हुई मौत- रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के बाद खूंटी से चतरा आए एसआईआरबी के जवान की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट नवनिर्मित महिला महाविद्यालय में तैनात आईआरबी इको 28 कंपनी के जवान की मोबाइल पर पत्नी से बात करने के क्रम में तीन मंजिला इमारत से गिरने से दर्दनाक मौत हुई है.

लोहरदगा के डुमरी पाट गांव के रहनेवाले मृत जवान महावीर बटालियन में जलवाहक के पद पर तैनात थे. आईआरबी के एसआई पंकज कुमार ने बताया कि घटना देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है. इमारत की तीसरी मंजिल पर मोबाइल पर जवान अपनी पत्नी से बात कर रहा थे. इसी क्रम में छत से गिरकर उसकी मौत हो गयी.

बटालियन में शोक की लहर

उन्होंने बताया कि बटालियन के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. परिजनों के आने के उपरांत मजिस्ट्रेट की तैनाती में जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उसके बाद पुलिस लाईन में मृत जवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी. एसआईआरबी जवान की दुर्घटना में मौत के बाद बटालियन में शोक की लहर दौड़ गई है. हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस मामले मे हर संभावित पहलू की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...