Jharkhand की पुलिसिंग होगी और मजबूत: थानों को मिलेंगे नए वाहन, 12 संयुक्त थानों का निर्माण शुरू

Jharkhand: Jharkhand में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हेमंत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में अबुआ सरकार ने राज्य के सभी थानों के लिए 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहनों को स्वीकृति दी है। पहले चरण में 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन खरीदे जा चुके हैं, जिन्हें 13 मार्च 2026 को विभिन्न थानों को सौंपा जा रहा है।

इससे संबंधित जानकारी हेमंत सरकार ने साझा की है, सरकार के तरफ से संदेश जारी किया गया है-

जोहार!

Jharkhand वासियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से अबुआ सरकार ने राज्य के सभी थानों के लिए 1255 चार पहिया वाहन एवं 1697 दो पहिया वाहन स्वीकृत किए हैं। पहले चरण में 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन खरीदे जा चुके हैं, जिन्हें 13 मार्च 2026 को विभिन्न थानों को सौंपा जा रहा है ।साथ ही 12 जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 12 संयुक्त थाने (एक ही परिसर में महिला थाना, साइबर थाना, AHTU थाना, एवं SC/ST थाना) के निर्माण की भी शुरुआत की जा रही है। यह पीडि़त-केन्द्रित पुलिसिंग व्यवस्था के लिए अबुआ सरकार की पहल है।

आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img