Jharkhand: झारखंड में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की मुहिम लंबे समय से चल रही है जिसके तहत सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों को पकड़ने में सफल हो रहे हैं। एक बारफिर Jharkhand Police को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। Jharkhand Police के हाथों 10 लाख के इनामी समेत 2 माओवादी कमांडर गिरफ्तार हुए हैं।
इन माओवादियों को किया गया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर लातेहार पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने माओवादियों के जोनल कमाउंर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां व माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। इन माओवादियों में मृत्युंजय भुईयां पर दस लाख व बबलू राम पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
इन मामलों की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि मृत्युजंय भुईयां अपने दस्ता के इस क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी सूचना पर लगातार छापामारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के लगातार चलने से माओवादियों के दैनिक उपयोग के सामानों की चैन बाधित हो गई।
एसपी ने आगे बताया कि पिछले 12 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि मृत्युंजय भुईयां छिपादोहर थाना क्षेत्र क हरिणामाड़ गांव में राशन व सामान लेने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक निर्देश पर छिपादोहर व गारु थाना प्रभारी सशस्त्र बलों का एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने हरिणामाड़ के आसपास छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईया उर्फ दिलीप उर्फ अवधेश जी और माओवादी सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया।
Highlights


