LPG की किल्लत पर सवाल, एजेंसी पर सुबह 4 बजे से कतार में खड़े दिखे लोग

गोपालगंज : गोपालगंज जिला प्रशासन जहां एक तरफ जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की किल्लत होने से इनकार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं की तस्वीरें प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के चकहसना स्थित अधीराज एचपी गैस एजेंसी का है। जहां रविवार की सुबह करीब चार बजे से ही लोग अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने पहुंचने लगे। गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

पिछले कुछ दिनों से समय पर गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से समय पर गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि गैस मिलने की उम्मीद में उन्हें सुबह तड़के ही लाइन में लगना पड़ता है, तब जाकर किसी तरह सिलेंडर मिल पाता है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और किल्लत की बात सिर्फ अफवाह या भ्रम है। प्रशासन का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

Gopalganj Gas 1 22Scope News

जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आ रही है

हालांकि, जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आ रही है। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से लगी लंबी कतारें और उपभोक्ताओं की परेशानी यह संकेत दे रही है कि कहीं न कहीं आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में दिक्कतें बनी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस स्थिति को किस तरह स्पष्ट करता है और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Gopalganj Gas 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पताही में सीमेंट गोदाम में रखे LPG गैस के 36 सिलेंडर को किया बरामद, गोदाम को किया सील

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...