इजरायल-ईरान की लड़ाई का असर, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी, कमर्शियल गैस सप्लाई बंद, बिहार के कई जिलों में दिख रहा असर

आरा/सहरसा/बक्सर/गयाजी : इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिलने लगा है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है। बिहार के आरा, सहरसा, गयाजी और बक्सर में भी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद बताई जा रही है, जबकि घरेलू गैस की आपूर्ति भी सीमित कर दी गई है।

सहरसा में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं

सहरसा में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई भी करीब 60 से 70 प्रतिशत तक ही हो पा रही है। इतना ही नहीं, तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन गैस बुकिंग भी फिलहाल बंद बताई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।

बुधवार की सुबह गैस डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आए। कई लोग तो पिछले कई दिनों से गैस लेने के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Saharsa Gas 1 22Scope News

गैस की स्थिति अभी अच्छी नहीं है, घरेलू गैस करीब 70 प्रतिशत तक ही सप्लाई हो पा रही है

गैस की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। घरेलू गैस करीब 70 प्रतिशत तक ही सप्लाई हो पा रही है, जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बंद है। इसका असर होटल और रेस्टोरेंट पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ता गोदाम पर आकर नाराजगी भी जता रहे हैं। जिनका डीएसी नंबर है उन्हें फिलहाल गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से गैस की कमी बनी हुई हैगैस सिलेंडर की कमी के कारण गोदाम पर अफरातफरी का माहौल है। उपभोक्ता सुबह से ही लाइन लगाकर गैस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई सीमित होने के कारण सभी को गैस नहीं मिल पा रही है।

गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर काफी परेशानी हो रही है

गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर काफी परेशानी हो रही है। जिनका डीएसी नंबर है उन्हें भी हर बार गैस नहीं मिल पा रही है। होली के बाद से कई बार आ चुके हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही है। घर में शादी है और गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, सरकार को ऐसे समय में स्टॉक रखना चाहिए। पिछले पांच दिनों से गैस के लिए आ रहे हैं, लेकिन डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है और बुकिंग भी नहीं हो रही है।

गैस की गाड़ी भी नहीं आ रही है। आज कई दिनों बाद एक गाड़ी आई है लेकिन डीएसी नंबर नहीं होने के कारण पता नहीं गैस मिलेगा या नहीं। फिलहाल गैस की किल्लत से आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों की परेशानी भी बढ़ गई है। अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

रसोई गैस लेने को लेकर आरा के एजेंसी में लग रही है लंबी लाइन

पश्चिम एशिया के देशों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य युद्ध एवं बढ़ते तनाव और अफवाहों के बीच भोजपुर जिले के आरा शहर में रसोई गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हकीकत और अफवाह के संसय के बीच फंसे उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि कई जगहों पर लंबी लाइन लग गई है और लोगों में गैस खत्म होने का डर साफ दिखाई दे रहा है।

Ara Gas 22Scope News

रसोई गैस को लेकर इन दिनों अजीब स्थिति बन गई है

रसोई गैस को लेकर इन दिनों अजीब स्थिति बन गई है। इन सब के बीच जैसे ही उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने की अफवाह फैली, लोग गैस एजेंसियों और गोदामों की ओर पहुंच रहे हैं। देखते ही देखते सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई। कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस एजेंसी के लोग उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। लेकिन अफवाह के कारण लोग एक अतिरिक्त सिलेंडर रिजर्व रखने के लिए सीधे गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। जिससे होम डिलीवरी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

‘पहले जहां रोजाना 2 गाड़ियां गैस की आती थीं, अब सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई है’

वहीं आरा के पकड़ी स्थित एसएम इंटरप्राइजेज के मैनेजर का कहना है कि पहले जहां रोजाना दो गाड़ियां गैस की आती थीं। अब सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई है और एक-दो दिन के अंतराल पर गैस पहुंच रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को गैस मिलेगी, लेकिन अफवाह के कारण लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। आरा शहर में रसोई गैस को लेकर हकीकत और अफवाह के बीच उपभोक्ता उलझे हुए हैं। इसी वजह से गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

Ara Gas 1 22Scope News

गैस के लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह 6 बजे से ही लाइन में खड़े हैं

गैस के लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह छह बजे से ही लाइन में खड़े हैं। मीडिया के माध्यम से पता चला कि गैस का किल्लत होने वाला है। इस कारण वे गैस लेने आए है। वहीं गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि बिना गैस के आज जीवन नहीं चलने वाला है। खाना बनाने के लिए गैस की जरूरत पड़ती ही है। सरकार को चाहिए कि गैस की किल्लत को ध्यान में रखते हुए इसका इंतजाम किया जाए।

अचानक पहले 15 से 20 साल वाली स्थिति पैदा हो गई है – उपभोक्ता

वहीं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि अचानक पहले 15 से 20 साल वाली स्थिति पैदा हो गई है। वह लोग पिछले कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करके सिलेंडर लेने के लिए आए हैं लेकिन यहां पर स्थिति बहुत विकराल है। उम्मीद नहीं है कि सिलेंडर मिलेगा। वहीं एसएम इंटरप्राइजेज एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की जा रही है एक गाड़ी सिलेंडर से भरी हुई आई है और एक और आने की उम्मीद है।

जिसके बाद सभी लोगों को आपूर्ति की जाएगी। पिछले स्टॉक में कोई कटौती नहीं हुई है। लेकिन जहां पहले हर रोज दो गाड़ियां आती थी उसमें थोड़ी कमी जरूर आई है। लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं स्कूल छोड़कर के भी कई छोटे बच्चे सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंचे हैं ताकि उनको सिलेंडर मिल सक

बक्सर में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में भारी परेशानी, खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर भटकने को मजबूर

बक्सर में गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता खाली सिलेंडर को लेकर सड़कों पर मारे मारे फिर रहे हैं। उनका कहना है कि वे लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Buxar Gas 22Scope News

एक तरफ इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है, दूसरी ओर भारत में LPG को लेकर लोगों को समस्या हो रही है

एक तरफ इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है तो दूसरी ओर भारत में एलपीजी को लेकर लोगों को समस्या हो रही है। बिहार के कई जिलों में गैस की दिक्कत हो रही है। सरकार की ओर से भले दावा किया जा रहा है कि सब ठीक है। लेकिन लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। सुपौल में तो लोगों को एक सप्ताह से 10-10 दिन तक गैस नहीं मिल रहा है।

Buxar Gas 1 22Scope News

गयाजी जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत व बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी

गयाजी जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर गैस और तेल की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। इमामगंज प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने गैस एजेंसी पर पहुंचकर एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं को दिया जाए और वेंडरों को माल न बेचा जाए, ताकि हर घर तक गैस पहुंच सके।

Gaya Gas 22Scope News

वार्ड संख्या-29 की पार्वती देवी समेत कई लोग गैस एजेंसी पर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए

वहीं दूसरी ओर वार्ड संख्या-29 की पार्वती देवी समेत कई लोग गैस एजेंसी पर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। उनका कहना है कि होली के बाद से अचानक सिलेंडर की भारी कमी हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गैस की सप्लाई सामान्य होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अब AI गन्ना के उत्पादन में लाएगी क्रांति, जानिए कैसे!

नेहा गुप्ता, राजीव कुमार, आशीष कुमार और धीरज कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...

मुख्य सचिव द्वारा PMG व PRAGATI योजनाओं की उच्च स्तरीय संयुक्त...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में केंद्र प्रायोजित प्रमुख पीएमजी (PMG)...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img