रांची मेयर Roshni Khalko और सभी पार्षदों ने ली शपथ, शहर के विकास का लिया संकल्प

Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब शपथ ग्रहण का दौर शुरु हो चुका है। बता दें आज रांची मेयर Roshni Khalko ने अपने पद की शपथ ली है। रोशनी खलखो के साथ साथ रांची की कुल 53 पार्षदों ने भी अपने पद की शपथ ली है। इन सभी को रांची DC मंजुनाथ भजंत्री ने शपथ दिलाई।

मेयर और पार्षदों ने शहर के विकास का संकल्प लिया

कार्यक्रम में जैसे ही मेयर Roshni Khalko ने शपथ ली, पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी। इसके बाद एक-एक कर सभी पार्षदों ने भी शपथ ली। शपथ दिलाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में पूरी हुई। मेयर और पार्षदों ने शहर के विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

शपथ लेने के बाद मेयर रोशनी खलखो ने क्या कहा

शपथ लेने के बाद मेयर Roshni Khalko ने कहा कि रांची को एक साफ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और समाधान के लिए तेजी से काम होगा। वहीं, पार्षदों ने भी कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रहकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

 

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...