Advertisment

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की दी मुबारकबाद

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सबों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा- भारत एक महान देश है, विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों व मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियाँ बॉटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 262 विकास योजनाओं का किया उ‌द्घाटन व शिलान्यास

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...