Dhanbad Police Line में Sarhul का उल्लास, SSP ने दी शुभकामनाएं

Dhanbad: पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व Sarhul को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार, ट्रैफिक डीएसपी साइबर डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और  जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, धनबाद के एसएसपी को परम्परागत तरीकर से स्वागत किया गया।

पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमे

पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। Sarhul पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा।

एसएसपी प्रभात कुमार ने दी शुभकामनाएं

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img