गयाजी पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, सम्राट को CM बनने के सवाल पर कहा- धैर्य रखिए जल्द ही नाम आएगा सामने

गयाजी : गयाजी शहर के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज एक अहम प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति, मुख्यमंत्री पद, पंचायत चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में यह स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जाएगी।

बिहार में चाहे किसी भी दल की सरकार बने, लेकिन नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा – मंत्री दीपक प्रकाश

मंत्री दीपक प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में चाहे किसी भी दल की सरकार बने, लेकिन नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में जो बदलाव देखने को मिला है, वह उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है। ईद के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विकास कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे निशांत कुमार का कार्यक्रम में शामिल होना कोई असामान्य बात नहीं है और इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।

Mantri Deepak Prakash 1 1 22Scope News

मंत्री दीपक ने कहा- वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा

पंचायती चुनाव को लेकर भी मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लागू हुए लगभग 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए इसमें बदलाव आवश्यक है ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इसके अलावा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वहां हर चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे जनता प्रभावित होती है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इस बार स्थिति में बदलाव आएगा और जनता एक नई दिशा में निर्णय लेगी।

Mantri Deepak Prakash 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना के ज्ञान भवन में 13वीं बिहार उद्यमिता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कृषि व उद्योग मंत्री हुए शामिल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...