Advertisment

लोकसभा में PM मोदी ने कहा- ‘जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है। लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जंग से भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। हमारे सभी मिशन प्रभावित भारतीयों की मदद करने में जुटे हैं। इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हेमा मालिनी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की समस्या सीमाओं से परे है। उनके सवाल पर सरकार की ओर से कीर्तिवर्धन सिंह ने जवाब दिया।

होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट, कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य – PM नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शुरुआत से ही हमने इस संघर्ष को लेकर गहरी चिंता व्यक्त किया है। सभी से तनाव कम करने, संघर्ष खत्म करने का आग्रह किया है। एनर्जी इंफ्रा पर हमले का विरोध किया है। होर्मुज स्ट्रेट पर रुकावट अस्वीकार्य है। कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य हैं। भारत सुरक्षित आवाजाही के लिए डिप्लोमेसी के जरिए प्रयास किया है। बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है। हमारे हर प्रयास संघर्ष को समाप्त करने के लिए है।

PM Loksabha 1 22Scope News

कम हुई है डीजल पर निर्भरता – PM मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि किसानों को 22 लाख से अधिक सोलर पंप दिए गए हैं। इससे भी उनकी डीजल पर निर्भरता कम हुई है। सरकार किसानों की मदद करती रहेगी। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी। पावर जेनरेशन से सप्लाई तक, सभी सिस्टम की मॉनिटरिंग की जा रही है। रिन्यूएबल एनर्जी से भी मदद मिली है। देश ने बड़े कदम उठाए हैं। आधा हिस्सा रिन्यूएबल सोर्स से आता है। बीते 11 वर्षों में देश ने अपनी सोलर पावर कैपेसिटी तीन गीगावाट से बढ़ाकर एक सौ गीगावाट के पार पहुंचा दिया है। गोवर्धन योजना के तहत बॉयो गैस प्लांट भी काम करना शुरू कर चुके हैं। ये सारे प्रयास आज काम आ रहे हैं। सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी को भी प्रोत्साहित किया है। अगले पांच वर्षों में 15 सौ नई पावर कैपेसिटी जोड़ी जाएगी।

मोदी ने कहा- जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें, हर पक्ष से कर रहे संवाद

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले 11 साल में अपनी क्रूड ऑयल इम्पोर्ट का डाइवर्सिफिकेशन किया है। पहले 27 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट होता था, आज 41 देशों से इम्पोर्ट हो रहा है। हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है। हमारे पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है। हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन का है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें। हम हर पक्ष से संवाद कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं। पिछले 10-11 साल में इथेनॉल के उत्पादन और उसकी ब्लेंडिंग पर बहुत काम हुआ है। पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग हो रही है। इससे भी बचत हो रही है। हमने मेट्रो का नेटवर्क बढ़ाया है। हमने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर बहुत अधिक बल दिया। आज वैकल्पिक ईंधन पर जिस कदर काम हो रहा है, भारत का भविष्य और सुरक्षित होगा। एनर्जी आज इकोनॉमी की रीढ़ है।

PM Loksabha 2 22Scope News

ग्लोबल एनर्जी जरूरतों को पूरा करने वाला वेस्ट एशिया है – PM

उन्होंने कहा कि ग्लोबल एनर्जी जरूरतों को पूरा करने वाला वेस्ट एशिया है। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था वर्तमान संकट से प्रभावित हो रही है। सरकार इसके शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म असर के लिए भी रणनीति के साथ काम कर रही है। हम हर स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं। जहां भी जरूरत है, सपोर्ट दिया जा रहा है। इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है, जो हर रोज मिलता है। साझा प्रयासों से हम परिस्थितियों का बेहतर सामना कर पाएंगे। भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न है। खरीफ सीजन की ठीक से बुवाई हो सके। सरकार ने खाद्य की पर्याप्त व्यवस्था की है। हमने पहले भी किसानों पर संकटों का बोझ नहीं पड़ने दिया था। दुनिया के बाजार में यूरिया की एक बोरी तीन हजार रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन भारत के किसानों को वही बोरी तीन सौ रुपए से भी कम कीमत पर दी गई थी।

भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता – PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसकी वजह से भारत के सामने आई चुनौतियों पर अपनी बात रखने के लिए खड़ा हुआ है। एस जयशंकर और हरदीप पुरी ने जानकारी दी है। इस संकट को अब तीन हफ्ते से ज्यादा हो रहे हैं। पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। इस युद्ध ने भारत के सामने भी अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद से भी यह संदेश दुनिया में जाना चाहिए कि संकट का जल्द समाधान हो। उन्होंने युद्ध के बीच स्वदेश लौटे भारतीयों की जानकारी सदन में दी और कहा कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे मिशन प्रभावित देशों में लगातार भारतीयों की मदद कर रहे हैं।

PM Loksabha 3 22Scope News

विपक्ष के साथ अमित शाह की मीटिंग

गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर बिल पर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। सरकार इसे लेकर बिल लाने की तैयारी में है। इस बैठक में अभी कांग्रेस नहीं गई है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से पहले छोटे दलों को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह की बैठक में शिवसेना (UBT), एआईएमआईएम, एनसीपी (शरद पवार), बीजेडी और वाईएसआर सीपी के नेता पहुंचे थे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भैया, एम्बुलेंस जल्दी भेजिए… बिहार के ‘हनुमान’ स्टार्टअप ने कैसे बनायी लाखों की लाइफलाइन

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...