रामनवमी पर DJ को लेकर गढ़वा में तनाव: गिरफ्तारी की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र मे DJ विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। गुरुवार को हिन्दू समुदाय ने बैठक कर रमकांडा, भंडरिया और डाल्टेनगंज सड़क को रामकांडा के पुराना थाना मोड़ के पास जाम कर रखा है वहीं आरोपी दूसरे पक्ष के लोगो को गिरफ्तार करने एवं थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर हिन्दू पक्ष धरने पर बैठ गए है। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए दो अनुमंडल के डीएसपी, इंस्पेक्टर, चार थानों के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है की हिन्दू समुदाय के लोग प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास बुधवार की शाम महावीर पताका स्थापित करने के लिए DJ बजाते हुए गए और पूजा कर वापस लौट रहे थे तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आकर DJ को बंद कराते हुए विवादित नारे लगाने लगे। वंही रामभक्तों की अधिक संख्या और DJ को लेकर विवाद बढ़ गया।

गिरफ़्तारी के बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने की है संभवाना

इसी बीच यह नजारा देख हिन्दू समाज भी इक्ट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों की आपस मे झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने मामला को शांत कराया लेकिन गुरुवार की सुबह हिन्दू समुदाय के लोगों ने बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर सड़क को जाम कर रखा है। हिन्दू समुदाय की मांगो पर प्रशासनिक सहमति बन चुकी है लेकिन तत्काल गिरफ़्तारी की मांग को लेकर अभी भी धरना प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस अब गिरफ़्तारी को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है संभवतः गिरफ़्तारी के बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने की संभवाना है। वहीं हिन्दू पक्ष के लोग अब कह रहे हैं की यदि हमारे पर्व में डिस्टर्ब ये कर रहे है तो हम भी आगे से हम उनको अपने इलाके में नहीं आने देंगे।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img