हजारीबाग में Ramnavmi को लेकर प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर

Hazaribagh: हजारीबाग में Ramnavmi को लेकर पुलिस ने इस बार अभेद सुरक्षा कवच तैयार किया है। आकाश से लेकर सड़क तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। टेक्नोलॉजी और मानव बल के तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

जुलूस को जीपीएस और गूगल मैप के जरिए मॉनिटर किया जाएगा

Ramnavmi पर इस बार 107 अखाड़ों के जुलूस को जीपीएस और गूगल मैप के जरिए मॉनिटर किया जाएगा। हर अखाड़े को यूनिफाइड कोड दिया गया है, जिससे उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। 8 किलोमीटर के जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रहेगी।

प्रशासन ने 10 सहायक मंच बनाए हैं, जहां डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। सभी मंच आपस में तकनीकी रूप से जुड़े रहेंगे। 143 सीसीटीवी कैमरे, 50 नाइट विजन दूरबीन और सैकड़ों ड्रोन से निगरानी की जाएगी। घायलों के लिए 51 अस्पतालों को तैयार रखा गया है, जहां निशुल्क प्राथमिक उपचार मिलेगा। 10 बाइक एंबुलेंस और प्रत्येक मंच के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

सुरक्षा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 20 सोशल मीडिया हैंडलरों को नोटिस जारी किया गया है।

हजारीबाग पुलिस ने साफ किया है कि रामनवमी शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand Teacher Vacancy: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल होगी Bhumij...

 झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।harkhand Teacher Vacancy...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img