देवघर हादसे के बाद पर्यटकों के लिए देवदूत बन कर सामने आये पन्नालाल के घर पर शौचालय का निर्माण शुरु

Ranchi: Construction of toilet started at Pannalal’s house –देवघर हादसे के बाद बगैर किसी का इंतजार किए अपनी जान पर खेलकर पर्यटकों की जिंदगी बचाने के मुहिम में जुट जाने वाले पन्नालाल को सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा.

पन्नालाल ने उस संकट के समय में अपने प्रयासों से 22 पर्यटकों की जिंदगी बचायी थी.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के साथ ही पन्नालाल के घर  में शौचालय निर्माण की शुरुआत भी हो चुकी है.

इसके साथ ही उपायुक्त देवघर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इस बात की जानकारी भी दी है कि पन्नालाल को सभी योजनाओं को जोड़ने का आदेश दे दिया गया है. सभी तैयारियां की जा रही है.

दरअसल देवघर रोपवे हादसे के बाद जब यह जानकारी सामने आयी कि पन्नालाल को अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है, यहां तक की घर में शौचालय भी नहीं है. पूरा परिवार खुले में शौच करने को विवश है. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पन्नालाल को सभी  सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया था.

मुख्यमंत्री के इस आदेश के साथ ही पूरा प्रशासनिक महकमा पन्नालाल को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए रेस हो गया है. स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं.

रिपोर्ट- मदन

Mine lease case: राज्यपाल ने मुख्य सचिव को किया तलब

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...

Supreme Court Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Contract Service भी...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित होने से पहले की Contract, Ad-hoc, Daily Wage और Work Charge सेवा को पेंशन के लिए Qualifying Service...