Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए 1117 करोड़ मंजूर

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाओं के लिए कुल 1117.27 करोड़ रूपये खर्च करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही, बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद द्वारा 30 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली कुल पांच योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इन पांच योजनाओं पर कुल 340.17 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। उक्त पांच योजनाओं में चार कटाव निरोधक प्रकृति के हैं एवं एक योजना एम्स, दरभंगा को जल-जमाव से सुरक्षा हेतु रिंग बांध के निर्माण से संबंधित है। बैठक की अध्यक्षता माननीय जल संसाधन मंत्री व बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी ने की।

बाढ़ सुरक्षा पर फोकस, बड़े बजट से मजबूत होगी व्यवस्था

बैठक को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी तटबंधों की निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे खुद स्थल का निरीक्षण करें और इससे संबंधित रिपोर्ट विभाग को समर्पित करें। साथ ही निदेशित किया कि स्थानीय प्रशासन से समन्वय बना कर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई दे तो तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ नियंत्रण पर्षद की इस बैठक में 92.66 करोड़ रूपये की लागत से एम्स, दरभंगा को जल जमाव से मुक्त करने के लिए रिंग बांध, ड्रेनेज चैनल और पंप हाउस के साथ सम्प के निर्माण की भी चर्चा की गई।

तटबंधों पर सख्ती, सरकार ने कसी कमर

बैठक में Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद के सदस्य जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल सहित योजना एवं विकास विभाग, वित्त विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के प्रतिनिधी, पर्षद के अन्य सदस्य एवं जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष 5 मई को बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 65वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति से पर्षद को अवगत कराया गया।

 

 

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...