Amit Mandal ने हेमंत सरकार को राज्य में बालू और अवैध खनन के मुद्दे पर जमकर कोसा, कहा- बालू से तेल निकालने का काम कर रही है सरकार

Jharkhand: आज प्रदेश कार्यालय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक गोड्डा Amit Mandal ने आयोजित प्रेसवार्ता में महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध खनन के मुद्दे पर जम कर कोसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रति वर्ष हाईवा से मृत्यु की दर काफी चिंताजनक है। हर दिन 12 से 14 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4200 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2023 में 4173 लोगों की मौत हो गई है और 2024 में 3659 लोगों की मौत हो गई है। यानी कोरोना काल में हुई कुल 5331 मौत से अधिक मौंत हर वर्ष हाईवे और हाई स्पीड के कारण झारखंड में हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद विधानसभा के अंदर यह कहा है कि गैर आयकर दाताओं और गरीब को घर बनाने के लिए बालू मुफ्त दिया जाएगा।

क्या आज झारखंड में बालू मुफ्त दिया जा रहा है ?

मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी कहा है कि एक व्यक्ति को अधिकतम 2000 सीएफटी लगभग 20 ट्रैक्टर बालू मुफ्त दिया जाएगा। क्या आज मुफ्त बालू क्षेत्र की जनता को मिल रहा है ?

मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर अवैध खनन पर सख्त निर्देश दिया था एवं उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सीधे तौर पर अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी थी एवं प्रत्येक जिले में टास्कफोर्स बनाने की बात कही थी। साथ ही हर एक बालूघाट में सीसीटीवी लगाने की घोषणा भी की थी, परंतु आज कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं दिख रही है।

डीसी और एसपी सीधा माइनिंग माफिया के प्रेशर में हैं…

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में के राजू (जो झारखंड के कांग्रेस प्रभारी हैं) ने कई मुद्दों पर लेकर राज्य सरकार को खुद ही घेरा है। उन्होंने कहा है कि माइनिंग माफिया का प्रभाव अप्रत्याशित रूप से बड़ा है और डीसी और एसपी सीधा माइनिंग माफिया के प्रेशर में हैं साथ.साथ उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन भी उन्होंने राज्य सरकार पर लगाया है। सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर भी के राजू ने चिंता जाहिर की और गठबंधन की जिम्मेदारियों  पर भी उन्होंने टिप्पणी की है ।

वहीं दूसरी तरफ सुप्रियो भट्टाचार्य जो jmm के प्रवक्ता हैं, उन्होंने कांग्रेस की तुलना दोमुंहे विषैले सांप के तौर पर की है। कब कांग्रेस किसको काट ले यह कहना मुश्किल है। ऐसे में यह साफ प्रतीत होता है कि एक दूसरे को लेकर कांग्रेस, jmm  और राजद में खींचतान की स्थिति बनी हुई है।

निष्पक्ष जांच की रखी मांग

Amit Mandal ने सारे मुद्दे को असम चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार चुनाव में झामुमो की फजीहत कांग्रेस और राजद के द्वारा की गई थी उसी के द्वेष भावना को लेकर इस तरह की षड्यंत्र और इस तरह की बयान बाजी देखने को मिल रहा है।  कहीं ऐसा तो नहीं इस अवैध कमाई के कारण कांग्रेस को जो पैसे चुनाव में जाना चाहिए था वह झामुमो ने बंद कर दिया और इसी से कांग्रेस बौखला कर इस तरह की बयान बाजी कर रही है।  उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि यदि सही मायने में सरकार गोड्डा समेत अन्य जिलों से अवैध बालू के खनन को रोकना चाहती है तो प्रतिदिन महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाना होगा। साथ ही यदि निष्पक्ष जांच करानी है तो महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक को खोजना होगा तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा।

इस दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और तारिक इमरान भी मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img