SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week Preference की सुविधा

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे परीक्षा सप्ताह।


SSC GD Constable Exam 2026 Schedule  रांची: कर्मचारी चयन आयोग कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एसएसएफ और असम राइफल्स में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule  : परीक्षा में पहली बार लागू हुई नई सुविधा

इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘एग्जामिनेशन वीक प्रेफरेंस’ की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का सप्ताह और शहर चुन सकेंगे। यह विकल्प 11 अप्रैल दोपहर 3 बजे से पोर्टल पर सक्रिय हो चुका है और 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन कर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर लें, ताकि उन्हें सुविधाजनक परीक्षा स्लॉट मिल सके।


Key Highlights

  • SSC GD Constable Exam 2026 का शेड्यूल जारी

  • परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में होगी

  • पहली बार ‘Exam Week Preference’ सुविधा लागू

  • 11 से 15 अप्रैल तक प्राथमिकता भरने का मौका

  • CAPFs, SSF और Assam Rifles के पदों पर भर्ती


SSC GD Constable Exam 2026 Schedule  :चार चरणों में होगा एग्जाम, जानें पूरा शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा चार सप्ताह में आयोजित की जाएगी:

  • पहला सप्ताह: 27 अप्रैल से 02 मई
  • दूसरा सप्ताह: 04 मई से 09 मई
  • तीसरा सप्ताह: 18 मई से 23 मई
  • चौथा सप्ताह: 25 मई से 30 मई

हर चरण में अलग-अलग तिथियों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सुचारु रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule  :प्राथमिकता भरना अनिवार्य, ऐसे होगा आवंटन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को चारों सप्ताह के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम भरना अनिवार्य होगा। अंतिम परीक्षा तिथि और केंद्र का आवंटन उपलब्ध सीटों और स्लॉट के आधार पर किया जाएगा।

यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर अपनी प्राथमिकता दर्ज नहीं करता है, तो उसे स्वतः किसी भी उपलब्ध स्लॉट में परीक्षा के लिए आवंटित किया जा सकता है।

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img