रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया को किया नए सिरे से परिभाषित, आकर्षक मूल्य-आधारित ऑफ़र के साथ सोने और हीरे के गहने हुए सुलभ

Mumbai: भारत के सबसे भरोसेमंद गहनों के ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया पर एक ताज़ा और मूल्य-आधारित दृष्टिकोण के साथ कदम रखा है। इस ब्रांड ने सोने और हीरे के नए कलेक्शन पेश किए हैं, जो त्योहारी खरीदारी को अधिक स्मार्ट और सुलभ बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। ग्राहक सोने के गहनों पर मात्र 9% मेकिंग चार्ज और हीरे के गहनों के सोने के मूल्य पर 99% की छूट का लाभ उठा सकते हैं — यानी उन्हें केवल हीरों की कीमत चुकानी होगी। यह सचमुच एक बेमिसाल फेस्टिव ऑफ़र है। यह ऑफ़र 19 अप्रैल 2026 तक मान्य है।

इस अक्षय तृतीया पर ग्राहक सोने और हीरे की बालियों, अंगूठियों, कंगनों और चेन सहित गहनों की विस्तृत श्रंखला में से अपनी पसंदीदा गहने चुन सकते हैं। इस कलेक्शन में स्टड्स, हूप्स और स्लीक फिंगर रिंग जैसे रोज़मर्रा के पसंदीदा गहनों के साथ-साथ झुमकी, चाँदबाली, स्टेटमेंट नेकलेस और बारीक कारीगरी वाले कंगन जैसी फ़ेस्टिव स्टाइल गहने भी शामिल है। डेली वेयर से लेकर ब्राइडल ज्वेलरी तक के विकल्पों के साथ, यह कलेक्शन गहनों को पसंद करने वालों को डिज़ाइनों की विविधता और बेहतरीन मूल्य, दोनों प्रदान करता है।

सोने की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और उपभोक्ताओं के व्यवहार में आते बदलाव के बीच रिलायंस ज्वेल्स एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर ध्यान दिलाता है — आज गहने केवल एक परंपरागत खरीद नहीं बल्कि एक स्मार्ट और पहनने योग्य निवेश भी है। उपभोक्ता अब ऐसी डिज़ाइनों की तलाश में हैं जो भावनात्मक मूल्य और व्यावहारिक खर्च के बीच अच्छा संतुलन बनाएं।

इस सोच को साकार करते हुए, इस ब्रांड के फ़ेस्टिव कैंपेन में प्रसिद्ध अभिनेता गजराज राव और लापता लेडीज़ की प्रतिभा रांता के बीच एक भावपूर्ण पिता-पुत्री के पल को दर्शाया गया है। यह विज्ञापन फ़िल्म इस बात को उजागर करती है कि कैसे युवा उपभोक्ता परंपराओं को अधिक जागरूक और मूल्य-सचेत दृष्टिकोण से देख रहे हैं और साथ ही वे पारिवारिक मूल्यों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। जहाँ अक्षय तृतीया का अर्थ अभी भी ‘शुभ’ खरीदारी है, वहीं रिलायंस ज्वेल्स अपनी परिकल्पना को “शुभ अक्षय तृतीया” से “स्मार्ट अक्षय तृतीया” की ओर ले जा रहा है।

अक्षय तृतीया ऑफ़र के बारे में रिलायंस ज्वेल्स के प्रवक्ता ने कहा कि “सोने की कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच, उपभोक्ताओं का व्यवहार भी स्पष्ट रूप से बदल रहा है — आज के ग्राहक अधिक जागरूक, मूल्य-सचेत और विवेकशील हैं। रिलायंस ज्वेल्स में हमने इसी गहरी समझ के आधार पर अक्षय तृतीया के लिए मूल्य-आधारित कलेक्शन लॉन्च किया है और रिलायंस ज्वेल्स को न केवल इस परंपरा का अभिन्न हिस्सा माना है, बल्कि इसे एक स्मार्ट, पहनने योग्य निवेश के रूप में स्थापित किया है। यह आज के समय के अनुकूल है और ‘शुभ’ के साथ ‘स्मार्ट’ तरीके से उत्सव मनाने को एक साथ जोड़ता है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...