Advertisment

गयाजी में तड़के छापा, बालू माफियाओं पर शिकंजा, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, घाट पर भगदड़

गयाजी : गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी ने माफियाओं की नींद उड़ा दी। बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर अचानक पहुंची पुलिस टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बालू छोड़कर भाग निकले।

कार्रवाई SSP सुशील कुमार के निर्देश पर की गई

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने किया। उनके साथ चंदौती मेन थाना और पाई बिगहा थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। टीम ने घेराबंदी कर घाट पर चल रहे अवैध खनन को मौके पर ही रोक दिया।

Gaya SSP 1 22Scope News

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लगे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। ये सभी वाहन बालू लोड कर घाट से निकलने की तैयारी में थे। अचानक हुई कार्रवाई से खनन में जुटे लोगों में भगदड़ मच गई। कई चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब्त सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।

Gaya SSP 2 22Scope News

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरैनी घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी

आपको बता दें कि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरैनी घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है। घाटों पर गतिविधि अचानक धीमी पड़ गई है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाने की तैयारी है। प्रशासन का कहना है कि जहां भी शिकायत मिलेगी, वहां त्वरित कार्रवाई होगी।

Gaya SSP 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गया रेल पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...