Advertisment

डिजिटल तरीके से शुरू हुई जनगणना 2027, DM ने खुद किया सेल्फ एन्यूमरेशन

गोपालगंज : देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे लोगों को स्वयं ही जनगणना ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रशासन के अनुसार, सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए पोर्टल 15 दिनों तक खुला रहेगा, ताकि नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी भर सकें।

डिजिटल जनगणना से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और तेज होगी – DM पवन कुमार सिन्हा

गोपालगंज में जनगणना के पहले दिन जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान की शुरुआत की और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और तेज होगी। जिससे आंकड़ों की सटीकता भी बढ़ेगी।

Gopalganj DM 1 22Scope News

सभी नागरिक समय सीमा के भीतर सही और पूरी जानकारी दर्ज करें – DM

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक समय सीमा के भीतर सही और पूरी जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस नई डिजिटल व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जनगणना प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

Gopalganj DM 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- ‘भारत की जनगणना 2027’ का बिहार में मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...