दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को दी 9 विकेट से करारी शिकस्त

मुंबई : गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और ओपनरों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स इलेवन को 9 विकेट से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 115 रनों का स्कोर बनाया. कप्तान मयंक अग्रवाल ने 24 रन और जितेश शर्मा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए.

इसके अलावा शाहरुख खान और राहुल चाहर ने 12-12 रन बनाए. खलील अहमद, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो विकेट लिए. मुस्तफिजुर को एक विकेट मिला.

जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली की शुरुआत शानदार रही. ओपनर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने तूफानी शुरुआत की और मात्र 6 ओवर में ही 82 रन ठोक दिए. पृथ्वी शॉ 41 रन बनाकर आउट हुए. वार्नर ने नाबाद 60 और सरफराज ने नाबाद 12 रन बनाएं. 10.3 ओवरों में ही 119 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच बने.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Next Post:

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...