एक ही बारिश में खुल गई आरा नगर निगम की पोल

आरा : भोजपुर जिले में अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ भारी-बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद आरा नगर निगम के सारे दावे खोखले साबित हो गए। जब पहले ही बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। झील का नजारा आरा शहर की सड़कों पर एवं पौश इलाके में दिखने लगा।

तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह से शहर की सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी लगा हुआ है

तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह से शहर की सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी लगा हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर वाहन चालक गाड़ी चला रहे हैं। लोगों ने बताया कि करोड़ों रुपया टैक्स देने के बाद भी नगर निगम का यह हाल है। क्योंकि नगर निगम के अधिकारी एवं प्रतिनिधि सोए हुए हैं। उनका शहर के विकास से कोई वास्ता नहीं है।

Ara Barish 1 22Scope News

शहर के अति व्यस्ततम इलाका रमना मैदान व बाबू बाजार में भारी बारिश के कारण सड़क जलमग्न हो गया है

शहर के अति व्यस्ततम इलाका रमना मैदान एवं बाबू बाजार में भारी बारिश के कारण सड़क जलमग्न हो गया है। लोग डरते हुए सड़क पर चल रहे हैं। इसको देखकर नगर निगम के अधिकारियों को शायद नालों की साफ-सफाई की याद आ जाए तो अच्छी बात होती। लेकिन तमाम जो सड़के हैं वह पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। सड़कों पर गाड़ी के बदले नाव चलाने की नौबत आ गई है।

Ara Barish 2 22Scope News

Ara Barish 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में तेज आंधी-बारिश से बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 2 की मौत, कई घायल

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...