पटना में तेज आंधी-बारिश से बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 2 की मौत, कई घायल

दानापुर : राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। पटना जिले के दानापुर में एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तरी रुकनपुरा देवी मंदिर के पास एक निर्माणाधीन पांच मंजिला मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस वक्त मंदिर से लौट रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। पटना सहित पूरे बिहार में भारी बारिश और आंधी को लेकर पटना मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। मृतकों की पहचान तिलक नगर स्थित राजनाथ रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर- 102 निवासी त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा (72 साल) और भरत साव की पत्नी अनीता देवी (45 साल) के रूप में हुई है। त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त थे, जबकि अनीता देवी मूल रूप से नौबतपुर की रहने वाली थीं और फल बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं।

Patna Maut 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।

Patna Maut 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Jharkhand Monsoon Forecast 2026: इस बार कम बारिश के संकेत, El Niño का असर पड़ेगा भारी

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...