Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री श्रवण कुमार ने किया PCC Road का उद्घाटन

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।


Shravan Kumar पटना : बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क परियोजनाओं का शनिवार को उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वार्ड संख्या 50 के कोसुक गांव में दिनेश पासवान के घर से गांधी डीलर के घर तक तथा वार्ड संख्या 49 के न्यू एरिया राणा बिगहा में एनएच नवादा रोड से अभिमन्यु कुशवाहा के घर तक नवनिर्मित पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया।

Shravan Kumar:सात निश्चय योजना से गांव-गांव पहुंचा विकास

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना ने बिहार के हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोगों के जीवन में विकास की नई किरण पहुंचाई है। इस योजना के माध्यम से लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है और बिहार के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।


Key Highlights

  • बिहारशरीफ के वार्ड 49 और 50 में दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन।

  • ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।

  • सात निश्चय योजना को बताया बिहार के विकास का मजबूत आधार।

  • महिला रोजगार योजना के तहत 1.81 करोड़ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का दावा।

  • सरकार को सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया।


Shravan Kumar:महिला सशक्तिकरण को मिली नई पहचान

मंत्री ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। जो महिलाएं कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, वे आज आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई मिसाल बन रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1.81 करोड़ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार की महिलाएं आत्मविश्वास और सम्मान के साथ विकास की नई कहानी लिख रही हैं।

Shravan Kumar:बिहार की नई पहचान पर दिया जोर

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में हुए विकास कार्यों के कारण राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आज लोग गर्व के साथ स्वयं को बिहारी बताते हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहचान पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विकास की इस सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, युगल किशोर मुखिया, बिट्टू कुशवाहा, मुन्नी देवी, अभिमन्यु कुशवाहा, भोला प्रसाद, वीरू कुशवाहा, मन्नू पासवान, विश्वास सिंह, जयंत शर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, रविंद्र कुशवाहा, संजय प्रसाद कुशवाहा, सिंटू कुमार, संजय राम, रंजीत सिंह, मुन्ना पासवान, इंदू चौहान, दिनेश साव, गुलशन कुशवाहा, सकलदीप, टुनटुन चंद्रवंशी, जीतन चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...