गढ़वा : भाजपा के पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने प्रेसवार्ता किया। जहां राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति नियमावली में हिंदी, भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को सूची से बाहर किए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा की ऐसा कर के पलामू प्रमंडल के छात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया हैं। वहीं अवैध रूप से बालू के हो रहे कारोबार को लेकर उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही। पानी से निकाले जा रहे है अवैध बालू को नाव के माध्यम से चार मसीन लगाकर रोज दो सौ ट्रक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लिए भेजे जा रहे हैं, जिसमे गढ़वा प्रशासन की मिली भगत की बात कही । वहीं मनरेगा विभाग में 65 प्रतिशत कमीशन लिए जाने की बात भी कही, जिसमे गढ़वा प्रशासन को घेरे में लिया और एक सप्ताह का समय दिया की अगर एक सप्ताह में बालू नही रुका तो प्रदर्शन किया जाएगा।
रिपोर्ट : सुजीत
भाजपा विधायक विनय बिहारी के विरुद्ध लड़की भगाने का मामला दर्ज, क्या मिल पाएगा परिजनों को न्याय







